BREAKING: ग्रेटर नोएडा में एक युवक की हत्या, दूसरे की हालत गम्भीर

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में एक युवक की हत्या, दूसरे की हालत गम्भीर

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में एक युवक की हत्या, दूसरे की हालत गम्भीर

Google Images | Murder In Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र के नियाना गांव में हुई वारदात gangaहमलावरों ने दो युवकों को गोली मारी, एक की मौके पर ही मौत हुई gangaडीसीपी और एसीपी भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे हैं, तनाव व्याप्त

ग्रेटर नोएडा के नियाना गांव में दो लोगों को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल कर रही है।

कासना कोतवाली क्षेत्र के नियाना गांव में गोलीबारी की सूचना मिली है। हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। दो लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। तुरंत दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जानकारी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंचे हैं। भारी पुलिस फोर्स गांव में भेजा गया है। इस वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। भीड़ एकत्र हो गई है। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्य जुटा रही है। मामला प्रथम दृष्टया रंजिश का बताया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.