ग्रेटर नोएडा से लापता युवक मुंबई पहुंचा, मां को किया फोन

ग्रेटर नोएडा से लापता युवक मुंबई पहुंचा, मां को किया फोन

ग्रेटर नोएडा से लापता युवक मुंबई पहुंचा, मां को किया फोन

Tricity Today | नयन उर्फ राजा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-दो कोतवाली से बुधवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। युवक की मां ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मां ने बताया कि, उनका बेटा मुंबई में है।

युवक की मां पूर्णिमा ने पुलिस को बताया था कि उनका 20 वर्षीय बेटा नयन उर्फ राजा बुधवार की सुबह सेक्टर अल्फा दो स्थित एक ऑफिस में ट्रेनिंग पर जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से वह वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे इधर-उधर काफी तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्होंने बीटा दो कोतवाली में अपने बेटे के गुमशुदा होने की रिपार्ट दर्ज करवाई।

युवक की मां पूर्णिमा ने आज हमारी टीम से बात करते हुए बताया कि उनके पास उनके बेटे का गुरूवार की शाम करीब 3 बजे फोन आया। जिस पर उनके बेटे ने बताया कि वो मुंबई में है। उन्होंने हमारी टीम से बात करते हुए बताया कि अपने बेटे से मुंबई कैसे पहुंचा पूछा तो उसने आकर बताने को बोला है। वो जल्द ही अपने बेटे को वापस ग्रेटर नोएडा लेकर आएंगी।

बीटा दो कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने युवक के गुमशुदी की रिपार्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.