आम आदमी पार्टी ने हरदीप भाटी को दादरी विधानसभा का प्रभारी घोषित किया

आम आदमी पार्टी ने हरदीप भाटी को दादरी विधानसभा का प्रभारी घोषित किया

आम आदमी पार्टी ने हरदीप भाटी को दादरी विधानसभा का प्रभारी घोषित किया

Tricity Today | हरदीप भाटी

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत बनाने की कोशिश तेज कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह 27 जुलाई से यूपी के 40 जिलों का 5 चरणों मे दौरा करके संगठन के लोगों में ऊर्जा भरेंगें। वहीं, पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ने की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए विधानसभा वार प्रभारियों की घोषणा की जा रही है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने अभी हाल में कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए जिले सिंह भाटी के बेटे हरदीप भाटी को आम आदमी पार्टी दादरी विधानसभा का प्रभारी घोषित किया है। आम आदमी पार्टी के गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। ऐसे लोगों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जो जिले की तीनों विधानसभा में बूथ स्तर का संगठन खड़ा करने का काम करेंगे।

जिला महासचिव और पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने जानकारी दी कि प्रदेश प्रभारी संजय सिंह  प्रदेश के दौरे के तीसरे चरण में 19 अगस्त को नोएडा में होंगे। 19 अगस्त को संजय सिंह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मिलेंगे और संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार करेंगे। उस दिन संजय सिंह एक बार फिर पत्रकार वार्ता भी कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.