आम आदमी पार्टी ने सभी उम्मीदवार घोषित किए, 15 मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ, देखिए पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने सभी उम्मीदवार घोषित किए, 15 मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ, देखिए पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी ने सभी उम्मीदवार घोषित किए, 15 मौजूदा विधायकों का पत्ता साफ, देखिए पूरी लिस्ट

Tricity Today | Arvind Kejriwal

Delhi: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 70 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बड़ी बात यह है कि पार्टी ने अपने केवल 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने 8 महिलाओं को टिकट दियाहै। जबकि, पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिए हैं।

दिल्ली विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है, वहीं 9 सीटों पर नए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसके अलावा 8 महिला प्रत्याशियों को भी टिकट दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। पटपड़गंज सीट से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दोबारा चुनाव मैदान में होंगे। तिमारपुर से दिलीप पांडे और कालकाजी से आतिशी मरलेना को टिकट दिया गया है।

किस सीट पर किसे दिया टिकट

  1. नरेला से शरद चौहान
  2. बुराड़ी से संजीव झा
  3. आदर्श नगर से पवन शर्मा
  4. बादली से अजेश यादव
  5. रिठाला से महिंदर गोयल
  6. बवाना से जय भगवान उपकार
  7. मुंडका से धरमपाल लाकड़ा
  8. किराड़ी से ऋतुराज झा
  9. सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत
  10. नागलोई जाट से रघुविंदर शौकीन
  11. मंगोलपुरी से राखी बिड़लान
  12. रोहिणी से राजेश नामा बंसीवाला
  13. शालीमारबाग से वंदना कुमारी
  14. शकुर बस्ती से सतेंदर जैन
  15. त्रिनगर से जितेंद्र तोमर
  16. वजीरपुर से राजेश गुप्ता
  17. मॉडल टॉउन से अखिलेशपति त्रिपाठी
  18. सदर बाजार से सोम दत्त
  19. चांदनी चौक से प्रहलाद सिंह साहनी
  20. मटिया महल से शोएब इकबाल
  21. बल्लीमारन से इमरान हुसैन
  22. करोल बाग से विशेष रवि
  23. पटेल नगर से राजकुमार आनंद
  24. मोती नगर से शिव चरण गोयल
  25. मादीपुर से गिरीश सोनी
  26. राजौरी गार्डन से धनवंतरी चंदेला
  27. हरिनगर से राजकुमारी ढिल्लन
  28. तिलक नगर से जरनैल सिंह
  29. जनकपुरी से राजेश ऋषि
  30. विकासपुरी से महिंदर यादव
  31. उत्तम नगर से नरेश बलियान
  32. द्वारका से विनय कुमार मिश्रा
  33. मटियाला से गुलाब सिंह यादव
  34. नजफगढ़ से कैलाश गहलोत
  35. बिजवासन से बीएस जून
  36. पालम से भावना गौड़
  37. दिल्ली छावनी से वीरेंद्र सिंह कादियान
  38. राजेंद्र नगर से राघव चढ्ढा
  39. नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल
  40. जंगपुरा से प्रवीण कुमार
  41. कस्तूरबा नगर से मदन लाल

इन विधायकों का कटा टिकट

  1. तिमारपुर से मौजूदा विधायक पंकज पुष्कर का टिकट काटकर दिलीप पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है।
  2. बवाना से मौजूदा विधायक रामचंद्र का टिकट काटकर जय भगवान उपकार को उम्मीदवार बनाया गया।
  3. मुंडका से सुखबीर दलाल का टिकट काटकर धर्मपाल लाकड़ा को उम्मीदवार बनाया गया।
  4. पटेल नगर से हजारीलाल चौहान का टिकट काटकर राजकुमार आनंद को उम्मीदवार बनाया गया।
  5. हरी नगर से जगदीप सिंह का टिकट काटकर राजकुमारी ढिल्लो को उम्मीदवार बनाया गया।
  6. द्वारका से आदर्श शास्त्री का टिकट काटकर विनय मिश्रा को टिकट दिया गया।
  7. दिल्ली छावनी से कमांडो सुरेंद्र का टिकट काटकर वीरेंद्र सिंह कादियान को टिकट दिया गया।
  8. राजेंद्र नगर से विजेंद्र का टिकट काटकर राघव चड्ढा को उम्मीदवार बनाया गया।
  9. कालकाजी से अवतार सिंह का टिकट काटकर आतिशी मरलेना को उम्मीदवार बनाया गया।
  10. बदरपुर से नारायण दत्त शर्मा का टिकट काटकर राम सिंह नेताजी को टिकट दिया गया।
  11. त्रिलोकपुरी से राजू दिनगान का टिकट काटकर रोहित कुमार मैहरोलिया को टिकट दिया गया।
  12. कोंडली से मनोज कुमार की जगह कुलदीप कुमार को टिकट दिया गया।
  13. सीलमपुर से हाजी इशराक का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया।
  14. गोकुलपुर से चौधरी फतेह सिंह का टिकट काटकर चौधरी सुरेंद्र कुमार को उम्मीदवार बनाया गया।
  15. मटिया महल से आसिम अहमद खान की जगह शोएब इकबाल को टिकट दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.