संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बोला हमला, कहा- नो टेस्ट, नो एफआईआर, नो पॉलिसी वाली सरकार

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बोला हमला, कहा- नो टेस्ट, नो एफआईआर, नो पॉलिसी वाली सरकार

संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बोला हमला, कहा- नो टेस्ट, नो एफआईआर, नो पॉलिसी वाली सरकार

Noida Media Club | संजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बोला हमला

शुक्रवार को कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेता नोएडा में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इन लोगों को सदस्यता देने के लिए खुद राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह मौजूद रहे। यह कार्यक्रम नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित किया गया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला है।

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। योगी सरकार यूपी में कानून का राज कायम रखने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। राज्य में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। दिन दहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। कानपुर बाल संरक्षण गृह में 57 मासूम बच्चियों को कोरोना हो गया। 7 बच्चियां गर्भवती हो गईं। आखिर कौन है वो दरिंदे जिनकी वजह से 7 बच्चियां गर्भवती हो गई हैं।"

मैडम मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के चौधरी जिले सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में सपा और बसपा छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। इस मौके पर संजय सिंह ने आगे कहा, "योगी सरकार महिलाओं, बच्ची और युवतियों से दरिंदगी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय उन्हें बचाने का काम कर रही है। सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन बेतुकी बयानबाजी कर मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। लॉकडाउन के दौरान भी प्रदेश में हत्याएं हई हैं। गाजियाबाद में तो पूरे-पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया है। ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। योगी सरकार में अपराध बहुत बढ़ा है।"

संजय सिंह ने विकास दुबे एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कानपुर कांड पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। संजय सिंह ने कहा, "विकास दुबे जैसा अपराधी एक दिन में नहीं बन जाता है। विकास दुबे बनने में किन-किन लोगों का सहयोग रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। कानपुर घटना में प्रभात मिश्रा का एनकाउंटर कर दिया गया है। एक नाबालिक बच्चे का जिसने इसी साल 12वीं पास की है। पुलिस ने बेरहमी से एनकाउंटर किया है। विकास दुबे 8 पुलिसकर्मियों को मारकर फरार हो जाता है। वह योगी आदित्यनाथ सरकार में अपनी मनमानी करता है। सरकार और उनकी पुलिस मासूम बच्चों और महिलाओं पर अत्याचार कर रही है।"

सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में कोरोना की हो रही कम टेस्टिंग को लेकर योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 24 करोड़ आबादी वाले राज्य में मात्र 25 हजार लोगों की टेस्टिंग हो रही है। दूसरी ओर दिल्ली में 2.5 करोड़ आबादी वाले राज्य में 23 हजार लोगों की रोजाना कोरोना टेस्टिंग हो रही है। इतनी बड़ी आबादी वाले यूपी में यह संख्या नहीं की बराबर है। इसलिए यूपी में कोरोना के कम केस हैं। अगर योगी सरकार अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग करे तो उत्तर प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या देश मे सबसे ज्यादा हो जाएगी।

संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार "नो एफआईआर, नो क्राइम, नो कोरोना टेस्टिंग, नो कोरोना केस और नो पॉलिसी" के फॉर्मूले पर काम कर रही है। योगी सरकार को तत्काल कोरोना की जांच बढ़ानी चाहिए। यूपी में कम से कम 2 लाख लोगों की प्रतिदिन कोरोना की जांच होनी चाहिए। सभी जिलों में कोरोना जांच के लिए लैब बनाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश के सह प्रभारी नदीम अशरफ  जायसी की मौजूदगी में नोएडा से कांग्रेस, सपा और बसपा के कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सांसद संजय सिंह ने सभी लोगों को पार्टी की टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया है। इसके अलावा राहुल चौधरी जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस, ज्ञानेंद्र सिंह अवाना, रतन लाल प्रधान, गौरव माथुर, समाजवादी पार्टी के धनंजय सिंह और बसपा के भी कई पदाधिकारियों ने आप की सदस्यता ली है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश के इसी वर्ष के अंत मे प्रस्तावित पंचायत चुनावों में भाग लेगी। गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने नोएडा प्रवेश द्वार पर सांसद संजय सिंह और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। जिला महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश के सह प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, आप यूथ विंग  के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी, प्रदेश सचिव नवाब सोनी, प्रदेश सचिव विनय पटेल मौजूद रहे। सांसद का स्वागत करने वालो में जिला कोषाध्यक्ष पंडित उमेश गौतम, प्रोफेसर एके सिंह, प्रशांत रावत, अनिल चेची, दिलदार अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह, राहुल सेठ, आफताब आलम, परशुराम चौधरी, चिंटू आदि रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.