नोएडा: किसान बिलों के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

नोएडा: किसान बिलों के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

नोएडा: किसान बिलों के विरोध में AAP का प्रदर्शन, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

Tricity Today | किसान बिलों के विरोध में AAP का प्रदर्शन

केंद्र सरकार के किसानों अध्यादेशों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने सोमवार को नोएडा में प्रदर्शन किया। नोएडा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल की प्रतियां भी जलाई हैं। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर गई है।

गौतमबुद्ध नगर आम आदमी पार्टी के महासचिव संजीव निगम ने बताया, 'पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं को उठा लिया है। उन्हें थाने लेकर गए हैं। किसान बिल के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने हमारे कुछ कार्यकर्ताओं को उठा लिया है। यह कहां का कानून है। संवैधानिक तरीके से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रोटेस्ट कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। यह कैसा लोकतंत्र है। यहां आम आदमी अपनी आवाज उठा नहीं सकता है। शांतिपूर्ण ढंग से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने जिला अध्यक्ष समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।"

नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने हिरासत में लिया

नोएडा के सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत और दादरी के प्रभारी हरदीप भाटी को हिरासत में लिया है। थाना सेक्टर-20 पुलिस इन सभी लोगों को लेकर गई है। थाने में बैठाया गया है। जानकारी मिल रही है कि सीआरपीसी की धारा-144 का उल्लंघन करने और महामारी अधिनियम तोड़ने के आरोप में सभी लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस इन 3 लोगों समेत करीब 2 दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.