NOIDA: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में आप कार्यकर्ता रिक्शा लेकर निकले

NOIDA: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में आप कार्यकर्ता रिक्शा लेकर निकले

NOIDA: पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में आप कार्यकर्ता रिक्शा लेकर निकले

Tricity Today | पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में आप कार्यकर्ता रिक्शा लेकर निकले

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के आह्वान पर पेट्रोल, डीजल के दामों मे लगातार वृध्दि से आम आदमी पर जो महंगाई की मार पड़ रही है। इसी को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। 

गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने मेन मार्केट हरौला, सेक्टर 5 नोएडा में रिक्शा चलाकर केंद्र सरकार की गलत नीतियो के विरुद्ध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा कि इतिहास मे पहली बार डीजल का दाम पेट्रोल से अधिक हो गया। लेकिन केंद्र की सरकार कुम्भकरणीय नीद मे सो रही है। उसको आम आदमी की कतई भी फिक्र नही है। 

जिला महासचिव व पार्टी प्रवक्ता संजीव निगम ने कहा कि पेट्रोल व डीजल को जी एस टी के दायरे मे लाया जाये एवं मूल्यो को कम कर आम जनमानस को तेल की बढ़ी हुई कीमतो से राहत दिलवाई जाये। आज के इस प्रदर्शन में यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष फैसल वारसी व यूथ विंग के जिलाध्यक्ष राहुल सेठ, नोएडा महानगर अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत व उपाध्यक्ष विक्की पंडित, राजेन्द्र तोमर, चिंटू, गौरव मेहरा, सुरेन्द्र भुरांडे सतीश आदि मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.