कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 300 मौतें, 10 हजार नए मामले

कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 300 मौतें, 10 हजार नए मामले

कोरोना वायरस से एक दिन में करीब 300 मौतें, 10 हजार नए मामले

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

देश में कोरोना वायरस के मामलों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है, जिससे चिंता बढ़ने लगी है। कई राज्यों से रोज हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में देश में सबसे ज्यादा नए मामले और नई मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 236657 कोरोना के मरीज हैं। इसमें से सक्रिय मरीजों की संख्या 115942 है। वहीं, 114073 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 6642 हो गई है।

तमिलनाडु में भी कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या काफी अधिक है। यहां 28694 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12700 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 15762 लोग ठीक हुए हैं और 232 की मौत हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 26334 मरीज हैं। इसमें 15311 लोग सक्रिय मरीज हैं। वहीं, 10315 लोग ठीक हुए हैं और 708 लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 4303 है। असम में 2153, बिहार में 4596, चंडीगढ़ में 304, छत्तीसगढ़ में 879 मरीज हैं। इसके अलावा गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या 19094 पहुंच गई है। हरियाणा में 3597 मरीज हैं। जम्मू कश्मीर भी संक्रमण से अछूता नहीं है। यहां 3324 कुल मरीज हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें तो दस हजार के पास मरीजों की संख्या पहुंच गई है। राज्य में 9733 मामलों में से 3828 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा 257 लोगों की जान गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.