एबीवीपी जेएनयू लाॅकडाउन में शुरू की खुबसूरत पहल, 25 से ज्यादा विदेशी और भारतीय भाषाओं की देगी ट्रेनिंग

एबीवीपी जेएनयू लाॅकडाउन में शुरू की खुबसूरत पहल, 25 से ज्यादा विदेशी और भारतीय भाषाओं की देगी ट्रेनिंग

एबीवीपी जेएनयू लाॅकडाउन में शुरू की खुबसूरत पहल, 25 से ज्यादा विदेशी और भारतीय भाषाओं की देगी ट्रेनिंग

Google Image | एबीवीपी जेएनयू लाॅकडाउन में शुरू की खुबसूरत पहल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जेएनयू इकाई अपने कार्यक्रम भाषा संगम की शुरुआत शनिवार से कर दी है। इसमें पूरे देश के साथ विदेश छात्र-छात्राओं ने रेजिस्ट्रेशन किया है। इसके तहत कई भारतीय एवं विदेशी भाषाएं सिखाई जाएंगी। भारतीय भाषाओं में संस्कृत, तमिल, मलयालम के साथ मणिपुरी भी विशेषज्ञों द्वारा सिखाई जाएगी। इसी के साथ विदेशी भाषाओं में फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, रशियन, अरबी आदि अंतरराष्ट्रीय भाषाओं पर भी जोर दिया जाएगा।

एबीवीपी जेएनयू के अध्यक्ष शिवम चैरसिया ने कहा कि इसके लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत अभी तक हजार से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। जो छात्र उच्च शिक्षा, व्यपसाय या दूसरे कारण से किसी अन्य देश जाना चाहते है। उनके लिये ये कार्यक्रम अत्यंत लाभदायी सिद्ध होगा।

जेएनयू इकाई मंत्री गोविन्द दांगी ने कहा कि सारी कक्षाएं ऑनलाइन गूगल क्लासरूम के माध्यम से संचालित की जाएंगी। सभी भाषाओं के विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग भाषाओं की क्लास ली जायेगी। कोरोना के चलते समय का सदुपयोग करते हुए विद्यार्थी परिषद के इस कार्यक्रम की सहायता से देश भर के छात्र-छात्रायें अपने कैरियर में और भी विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। अगर आप भी इच्छुक है जो इस इस https://bit.ly/30mG6V3 लिंक की सहायता से भाग ले सकते है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.