नोएडा के सिटी सेंटर अंडरपास में भीषण हादसा, दंपति की दर्दनाक मौत

नोएडा के सिटी सेंटर अंडरपास में भीषण हादसा, दंपति की दर्दनाक मौत

नोएडा के सिटी सेंटर अंडरपास में भीषण हादसा, दंपति की दर्दनाक मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Noida में एक अंडरपास पर एक मोटर साइकिल और कार के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में एक विवाहित जोड़े की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात Noida City Center अंडरपास की है। यह युगल ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव में अपने किराए के आवास पर नोएडा से लौट रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान 44 वर्षीय बाल किशन और उनकी पत्नी लीलावती के रूप में की गई है। वे बुलंदशहर जिले से सटे जहांगीराबाद कस्बे के मूल निवासी थे। बाल किशन यहां माली का काम करता था।

स्थानीय सेक्टर-24 पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण दोनों ने दम तोड़ दिया।" पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। वाहन और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.