यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार से कुचलकर गार्ड की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार से कुचलकर गार्ड की मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा, कार से कुचलकर गार्ड की मौत

Google Image | यमुना एक्सप्रेस

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बुधवार की रात तेज रफ़्तार कार की टक्कर से एक गार्ड की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक यमुना एक्सप्रेस वे का कर्मी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बारे में मृतक के परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया है। 

दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अट्टा गुजरान गांव के निवासी श्याम (31वर्ष) यमुना एक्सप्रेस वे पर गार्ड की ड्यूटी करते थे। पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात वह स्पोर्ट्स सिटी के नजदीक एक्सप्रेस वे पर ड्यूटी कर रहे थे। वह पैदल खड़े होकर डयूटी कर रहे थे। उसी वक्त जेवर की ओर से ग्रेटर नोएडा जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको बुरी तरह से टक्कर मारकर कुचल दिया। 

घटना को अंजाम देकर आरोपी चालक मौके से कार को लेकर फरार हो गया। कार का नंबर मृतक के अन्य साथियों ने नोट कर लिया है। घायल को अन्य गार्डों ने ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। इस बारे में दनकौर के एसएचओ अनिल कुमार पांडे का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.