शेरू भाटी हत्याकांड की योजना बनाने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाई योजना

शेरू भाटी हत्याकांड की योजना बनाने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाई योजना

शेरू भाटी हत्याकांड की योजना बनाने वाला गिरफ्तार, जानिए कैसे बनाई योजना

Google Image | शेरू भाटी

चिटहेरा गांव के शेरू भाटी हत्या कांड में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी ने ही शेरू हत्याकांड को अंजाम देने की योजना तैयारी की थी। इसकी योजना के आधार पर ही पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है। सीसीटीवी फुटैज में इस आरोपी की भूमिका स्पष्ट होने के बाद गिरफ्तारी की गई है।

गौरतलब है कि 8 सितंबर को दादरी के नई आबादी में चिटहेरा गांव के निवासी शेरू भाटी की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वसीम ,जमशेद और शोएब को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इन तीनों में शेरू की घेरकर चाकु से हमला कर हत्या की थी। मगर हत्याकांड के बाद घटना का सीसीटीवी फुटैज वायरल हो गया। जिसमें चौथा आरोपी खुस्सन की भूमिका स्पष्ट दिखाई दे रही है। खुस्सन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

खुस्सन ने योजना के तहत शेरू को नई आबादी में मिलने के लिए बुलाया था। जब शेरू को चाकुओं से गोदा जा रहा था तो खुस्सन मौके पर मौजूद था। आरोपियों की योजना थी की यदि चाकू के हमले में सफलता नहीं मिलती है और वह गली में से भाग निकलता है तो खुस्सन पिस्टल से फायर कर उसकी हत्या करेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.