जहां नहीं पहुंचा प्रशासन, वहां पहुंची एक्टिव सिटीजन टीम

जहां नहीं पहुंचा प्रशासन, वहां पहुंची एक्टिव सिटीजन टीम

जहां नहीं पहुंचा प्रशासन, वहां पहुंची एक्टिव सिटीजन टीम

Tricity Today | एक्टिव सिटीजन टीम ने गरीबों और मजदूरों को राशन वितरित किया

भारत में लाॅकडाउन लागू है। ऐसे में गरीब और मजदूर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा की एक्टिव सिटीजन टीम ने लोगों की लगातार मदद कर रही है। जब से लाॅकडाउन लागू हुआ है। तब से  एक्टिव सिटीजन टीम हजारों गरीबों और बेसहाय लोगों की मदद कर चुकी है।

एक्टिव सिटीजन टीम के मनजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह उनके पास नोएडा से काॅल आई थी। जिसमें बताया गया कि नोएडा में कुछ जरूरतमंदों को राशन की आवश्यकता है। इस काॅल के बाद एक्टिव सिटीजन टीम अपने साथियों के सहयोग नोएडा में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा है।

हरेंन्द्र भाटी ने बताया कि नोएडा के मामूरा, गिझोड़, अग्घापुर, और सेक्टर 73 में कुछ लोगों के पास राशन की बहुत आवश्यकता थी। सूचना मिलने पर एक्टिव सिटीजन टीम ने इस स्थानों पर जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन जैसे दाल, चावल, आटा, नमक, दलिया, चीनी, सरसों का तेल, मसाले आदि 15 दिनों का राशन दिया गया है। जिससे वो करीब आधा महीने तक गुजारा कर सके।

एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्य लगातार लोगों की मदद कर रहे है। काफी ऐसी जगह भी है। जहां प्रशासन ध्यान नही दे पा रहा है। जिसका ध्यान एक्टिव सिटीजन टीम कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.