ग्रेटर नोएडा के आदित्य भाटी ने सिविल सेवा परीक्षा पास की, जानिए कौन हैं आदित्य और अभी क्या करते हैं

ग्रेटर नोएडा के आदित्य भाटी ने सिविल सेवा परीक्षा पास की, जानिए कौन हैं आदित्य और अभी क्या करते हैं

ग्रेटर नोएडा के आदित्य भाटी ने सिविल सेवा परीक्षा पास की, जानिए कौन हैं आदित्य और अभी क्या करते हैं

Tricity Today | आदित्य भाटी

ग्रेटर नोएडा में दनकौर क्षेत्र के देवटा गांव के निवासी आदित्य भाटी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा पास की है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2019 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जिसमें आदित्य भाटी को 577वीं रैंक मिली है। 

देवटा गांव के मूल निवासी आदित्य भाटी शिक्षक प्रवक्ता आजाद सिंह भाटी के सुपुत्र हैं। मां दिल्ली के कॉलेज में शिक्षिका हैं। आदित्य की पढ़ाई दिल्ली में हुई है। आदित्य ने आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद से वह सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। वर्ष 2018 की परीक्षा में भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में रैंक हासिल की थी। तब वह भारतीय वन सेवा में चयनित हुए थे। फिलहाल देहरादून में उनका प्रशिक्षण चल रहा है।

अब आदित्य भाटी ने एक बार फिर वर्ष 2019 की परीक्षा दी। इस परीक्षा में उन्होने 577वीं रैंक हासिल की है। आदित्य भाटी के यूपीएससी की परीक्षा में रैंक हासिल करने से परिवार और गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। आदित्य भाटी ने बताया कि वह काफी समय से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे थे। उनका लक्ष्य आईएएस बनना था। इस बार की रैंकिंग से उन्हें भारतीय राजस्व सेवा में स्थान मिल जाएगा, लेकिन वह अभी भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में नहीं पहुंच पाए हैं। आदित्य का कहना है कि बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए उनका प्रयास जारी रहेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.