बड़ी खबर : एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद अब बनेगा थीम पार्क, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा

बड़ी खबर : एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद अब बनेगा थीम पार्क, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा

बड़ी खबर : एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बाद अब बनेगा थीम पार्क, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा

Tricity Today | Dr Arunvir Singh IAS

यमुना सिटी में 100 एकड़ से अधिक में थीम पार्क विकसित किया जाएगा। इस पार्क में सी पार्क और वाटर पार्क रहेगा। साथ ही बच्चों के लिए कार्टून पार्क भी विकसित किया जाएगा। ताकि लोग यहां परिवार के साथ आकर समय बिता सके। यमुना सिटी के निवासियों के साथ बाहर से आने-जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। यमुना प्राधिकरण इसके लिए जल्द ही कई एजेंसियों के साथ बैठक करेगा। ताकि इस परियोजना पर काम शुरू किया जा सके।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में एयरपोर्ट और फिल्म सिटी बनने जा रही है। इससे यहां आने जाने वालों की भीड़ रहेगी। साथ ही ग्रेटर नोएडा में कोई ऐसी बड़ी जगह नहीं है। जहां पर लोग परिवार के साथ आकर अवकाश के दिन अपना समय व्यतीत कर सकें। इसको ध्यान में रखते हुए यमुना प्राधिकरण थीम पार्क बनाने के लिए योजना बनाई है। यमुना प्राधिकरण 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में थीम पार्क बनाएगा। इस पार्क में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। देश-दुनिया के बेहतरीन थीम पार्कों का अध्ययन कराने के बाद इस पर आगे बढ़ा जाएगा।

ये खासियत होगी पार्क की
थीम पार्क में वाटर पार्क भी बनाया जाएगा। ताकि लोग गर्मियों में इसका लुत्फ उठा सकें। लोग गर्मियों में वाटर पार्क में जाना पसंद करते हैं। वाटर पार्क अत्याधुनिक होगा। यीडा सिटी में बनने वाले थीम पार्क में सी पार्क भी रहेगा। इसमें पानी के अंदर खेलकूद के इंतजाम किए जाते हैं। रेस्टोरेंट आदि भी होते हैं। बच्चों के लिए कार्टून पार्क भी बनाया जाएगा। इसमें बच्चों की पसंद के काटूर्न होंगे।

सलाहकार एजेंसी तय करने के लिए आरएफपी निकालेंगे
थीम पार्क के लिए यमुना प्राधिकरण अगले हफ्ते कई कंपनियों के साथ बैठक करेगा। ये कंपनियां थीम पार्क बनाती हैं। इनके साथ बैठक के बाद आगे की कार्रवाई करेगा। यमुना प्राधिकरण इसके लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) निकालेगा। इससे तय होने वाली सलाहकार एजेंसी से डीपीआर बनवाई जाएगी ताकि परियोजना को मूर्त रूप दिया जा सके।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में लोगों के लिए थीम पार्क बनाया जाएगा। थीम पार्क बनाने वाली कंपनियों के साथ जल्द बैठक होगी। ताकि परियोजना पर काम शुरू किया जा सके।
डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.