फिल्म सिटी के ऐलान के बाद शारदा यूनिवर्सिटी ने की बड़ी शुरुवात, जानिए क्या

फिल्म सिटी के ऐलान के बाद शारदा यूनिवर्सिटी ने की बड़ी शुरुवात, जानिए क्या

फिल्म सिटी के ऐलान के बाद शारदा यूनिवर्सिटी ने की बड़ी शुरुवात, जानिए क्या

Google Image | शारदा यूनिवर्सिटी

यमुना प्राधिकरण में फिल्म सिटी की घोषणा के ग्रेटर नोएडा में भी गतिविधियां तेज हो रही हैं। शारदा विश्वविद्यालय भारत सरकार की मीडिया एंड इंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के साथ मिलकर युवाओं को फिल्मों के गुर सिखाएगा। विश्वविद्यालय फिल्म निर्माण, एक्टिंग, टेक्नीशियन, साउंड इंजीनियरिंग समेत तमाम विधाओं में छात्रों को डिप्लोमा व डिग्री कोर्स कराएगा।

शारदा विश्वविद्यालय ने भारत सरकार की मीडिया एंड इंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के साथ अनुबंध किया है। इस काउंसिल के अध्यक्ष मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई हैं। शारदा विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ मीडिया, फिल्म एंड इंटरटेनमेंट विभाग इसकी पढ़ाई कराएगा। इस बार विश्वविद्यालय पहला बैच शुरू करेगा। इसमें 60 सीटें होंगी। इसमें डिग्री-डिप्लोमा की पढ़ाई होगी। इसमें फिल्म निर्माण, ऐक्टिंग, टेक्नीशियन, साउंड इंजीनियरिंग समेत तमाम विधाओं की पढ़ाई होगी।

शारदा विश्वविद्यालय में इसके लिए स्टूडियो बनाया जाएगा। इसके लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन गई है। इसको लेकर मीडिया एंड इंटरटेनमेंट स्किल काउंसिल के अध्यक्ष सुभाष घई के साथ ऑनलाइन बैठक हो चुकी है। इसके अलावा शारदा विश्वविद्यालय प्रो वाइस चांसलर वाईके गुप्ता अपनी टीम के साथ मु्ंबई गए थे। इसको लेकर सारी जानकारी जुटाई है। इसके अलावा काउंसिल की टीम ने भी शारदा का दौरा किया है।

दर्जनों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी
शारदा विश्वविद्यालय के ज्वाइंट रजिस्ट्रार डॉ. अजित कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के कैंपस में दर्जनों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इसके अलावा कई प्रोडक्शन हाउस के साथ विश्वविद्यालय के साथ अनुबंध है। वह यहां पर शूटिंग के लिए आते है। हाल ही शास्ता प्रोडक्शन हाउस ने शारदा विश्वविद्यालय में आकर शूटिंग की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.