कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर ऐच्छर व सेक्टर-36 सील

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर ऐच्छर व सेक्टर-36 सील

कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर ऐच्छर व सेक्टर-36 सील

Tricity Today | Sector-36 Greater Noida

ऐच्छर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव को सील कर दिया गया है। इसके साथ लगे सेक्टर को भी बंद कर दिया गया है। तीन दिन तक यहां सीलिंग रहेगी। इस दौरान यहां सेनेटाइजिंग का विशेष अभियान चलेगा। साथ ही लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। पॉजटिव मिले मरीज जमातियों के संपर्क में आए थे।

बेगमुपर गांव के दो जमाती ऐच्छर गांव की मस्जिद में रुके थे। यहां के लोगों के संपर्क में भी आए थे। जब इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो वह हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने दो दिन पहले यहां पर अभियान चलाया। यहां से 61 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। इन लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। कुछ लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई। जांच रिपोर्ट में दो लोग पॉजिटिव आए हैं। इसमें एक महिला और एक पुरुष है। दोनों को शारदा अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। ऐच्छर गांव और साथ लगते सेक्टर 36 को सील कर दिया गया। तीन दिन तक यह सीलिंग रहेगी। किसी के आने जाने पर रोक रहेगी। इस दौरान यहां पर सेनेटाइजेशन का विशेष अभियान चलेगा। इसके अलावा यहां पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.