श्रद्धांजलि: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष राम शरण भाटी का निधन, देशभर के गुर्जर समाज में शौक की लहर

श्रद्धांजलि: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष राम शरण भाटी का निधन, देशभर के गुर्जर समाज में शौक की लहर

श्रद्धांजलि: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष राम शरण भाटी का निधन, देशभर के गुर्जर समाज में शौक की लहर

Tricity Today | अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष राम शरण भाटी

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राम शरण भाटी का देहांत हो गया है। उनकी मृत्यु से देशभर के गुर्जर समाज शौक व्याप्त है l उन्होंने लगभग 55 वर्षों तक गुर्जर महासभा में कार्य किया। इस दौरान समाज की सेवा की। महासभा के कहना है कि समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा

उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी ने बताया, 5 नवम्बर 2014 को पुष्कर राजस्थान में आयोजित महासभा के 107वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उनको महासभा का आठवां राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया था। उसके बाद फिर दिनांक 15 सितम्बर 2019 को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 111वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उन्हें पुनः आजीवन राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

सुनील भाटी ने कहा, राम शरण भाटी बहुत ही कर्मठ, कर्तव्य प्रयाण, निष्ठावान और ईमानदार व्यक्ति थे। वह पूरे जीवन समाज के लिए जिए और समाज का बहुत बड़ा कार्य उन्होंने किया। उन्हीं के अथक प्रयास से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के गुर्जर समाज को अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिला। राजस्थान में भी उन्होंने और स्वर्गीय लक्ष्मी चंद चेची एडवोकेट ने मिलकर एक लंबा आंदोलन गुर्जर समाज के आरक्षण के संबंध में चलाया था। उनके अनेकों कार्य समाज के हित में किए थे l 

सुनील भाटी ने बताया कि राम शरण भाटी की उम्र लगभग 82 वर्ष थी l उनके पुत्र राजेंद्र सिंह भाटी केन्द्र सरकार में अधिकारी हैं। उनकी सभी 4 बेटियां शादीशुदा हैं। एक पोता अभिजीत भाटी एडवोकेट है। उनकी पत्नी श्रीमति कांता भाटी हैं। वह भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

राम शरण भाटी मूलतः दादरी क्षेत्र के ग्राम लुहारली गौतमबुद्ध नगर के निवासी थे। अब ईस्ट विनोद नगर दिल्ली में परिवार के साथ रह रहे थे। वह नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन में डिप्टी डायरेक्टर हॉर्टिकल्चर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल और स्थाई अधिवक्ता भी रहे थे। 

सुनील भाटी का कहना है कि उनके जाने से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति किसी भी प्रकार से संभव नहीं है। उनकी मृत्यु पर दो मिनट का मौन धारण किया गया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। भगवान उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। संपूर्ण भारत के गुर्जर समाज को भी इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

शोक सभा में उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील भाटी, अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, महासचिव रामकेश चौधरी, जिलाध्यक्ष राजू भाटी, डॉ दिनेश भाटी, उमेश नागर, महेश गुर्जर एडवोकेट, विपिन भाटी एडवोकेट, राजेंद्र सिंह नागर एडवोकेट, प्रेम राज पथिक एडवोकेट, बलजीत सिंह नागर, ब्रह्म सिंह एडवोकेट, राजकुमार नागर एडवोकेट, कर्मवीर नागर आदि बहुत सारे समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.