अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को दी जीत की बधाई

अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को दी जीत की बधाई

अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को दी जीत की बधाई

Tricity Today | Arvind Kejriwal & Akhilash Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दे दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के अभूतपूर्व कल्याण और विकास की निरंतरता की शुभकामनाएँ!

उन्होंने ट्वीट में हैशटैग काम बोलता है का प्रयोग किया है। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शाम छह बजे मतदान खत्म हो गया है।

अनुमानों में आम आदमी पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की जा रही है। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। अरविंद केजरीवाल इस बार 70 में से 70 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.