दिल्ली आने वालों के लिये बड़ी खबर, कल से फिर खुल जाएंगे सारे बॉर्डर

दिल्ली आने वालों के लिये बड़ी खबर, कल से फिर खुल जाएंगे सारे बॉर्डर

दिल्ली आने वालों के लिये बड़ी खबर, कल से फिर खुल जाएंगे सारे बॉर्डर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने ऐलान कर दिया है कि सोमवार से सारे बॉर्डर खोल दिए जाएंगे। दिल्ली जाने वालों को पुलिस नहीं रोकेगी। करीब 1 सप्ताह पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सारे बॉर्डर सील करवा दिए थे। दिल्ली में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली सबके लिए खुल जाएगी। हालांकि, दिल्ली में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर कोई खास सुधार नहीं आया है। हालात दिनोंदिन बिगड़ती ही जा रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के साथ लगती हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा को पिछले हफ्ते 7 दिनों के लिए सील करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक जून को 7 दिनों के लिए दिल्ली की सीमाएं बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम से लोग दिल्ली में बिना अधिकृत पास के एंट्री नहीं कर पा रहे थे। दिल्ली के लोग हरियाणा और यूपी में नहीं जा पा रहे थे।

अब 7 दिन बाद रविवार को एक बार फिर  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली बॉर्डर से सील हटाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोमवार से दिल्ली में रेस्तरां, मॉल्स और धार्मिक स्थल भी खोले जाएंगे। इन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सबको अनिवार्य है। आपको बता दें कि दिल्ली के बॉर्डर खोले जाएं या नहीं, इसे लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगे थे। केजरीवाल की अपील पर 7.5 लाख लोगों ने सुझाव दिए थे।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में देशभर के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। अगर बॉर्डर खोल दिया गया तो अस्पतालों के पूरे बेड कुछ दिन में ही भर जाएंगे। अब दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि दिल्ली सरकार और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का ही इलाज किया जाएगा। जबकि, केंद्र सरकार के अस्पतालों में देशभर से आए लोगों का इलाज होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.