BREAKING: लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयां चालू रहेंगी, डीएम ने आदेश जारी किया

BREAKING: लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयां चालू रहेंगी, डीएम ने आदेश जारी किया

BREAKING: लॉकडाउन के दौरान औद्योगिक इकाइयां चालू रहेंगी, डीएम ने आदेश जारी किया

Tricity Today | Suhas LY IAS

शुक्रवार की शाम गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कियाgangaतीनों दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी कारखाने और उद्यम खुलेंगे

आज रात 10:00 बजे से लागू हो रहे संपूर्ण लॉकडाउन में औद्योगिक इकाइयों को चालू रखा जाएगा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोई भी उद्योग इकाई बंद नहीं रहेगी। गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने अब से थोड़ी देर पहले यह आदेश जारी किया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण पर पार पाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने आज रात 10:00 से 13 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इस दौरान सभी बाजार, दफ्तर और गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। लोगों को घरों में रहने का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में लॉकडाउन के सभी नियम कायदे कड़ाई के साथ लागू किए जाएंगे। पुलिस फोर्स गस्त करेगी। नगर निकाय और विकास प्राधिकरण अपने-अपने क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे। औद्योगिक इकाइयों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। 

दरअसल गुरुवार को उत्तर प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार तिवारी ने जो आदेश जारी किया था, उसमें कहा गया था कि ग्रामीण क्षेत्रों में सभी औद्योगिक इकाइयां काम करेंगी। जबकि शहरी इलाकों में केवल 24 घंटे चलने वाले कारखाने ही खोले जाएंगे। अब इस पर गौतम बुध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। डीएम ने कहा है कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सभी इकाइयां इस लॉकडाउन के दौरान खुली रहेंगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.