पुलिस झंडा दिवस पर बोले आलोक सिंह- ध्वज धर्म की अधर्म पर विजय के लिए प्रेरणा है

पुलिस झंडा दिवस पर बोले आलोक सिंह- ध्वज धर्म की अधर्म पर विजय के लिए प्रेरणा है

पुलिस झंडा दिवस पर बोले आलोक सिंह- ध्वज धर्म की अधर्म पर विजय के लिए प्रेरणा है

Tricity Today | Alok Kumar Singh IPS, Commissioner of Police GB Nagar

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया है। गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कमिश्नरेट कार्यालय में झंडारोहण किया। उन्होंने पुलिस झंडा दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उसके इतिहास की जानकारी दी।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा कि ध्वज को धर्म की अधर्म पर विजय की प्रेरणा के तौर पर माना जाता है। ध्वज कर्तव्य का पाठ और मूल्यों के लिए संघर्ष व समर्पण सिखाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस या सेना भी समाज में बुराई को दंडित करवाने और अच्छाई जीवित रखने के लिए काम करती है। बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए कार्य करती है। इसलिए पुलिस को उनके शौर्य के लिए सम्मानित करते हुए 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस कलर का ध्वज प्रदान किया था। तभी से उत्तर प्रदेश पुलिस 23 नवंबर को अपने लिए गौरवशाली दिन के रूप में मानती है। 

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, इस दिन पुलिस मुख्यालय, कार्यालयों, क्वार्टर गार्ड, थानों, भवनों और कैंपो पर पुलिस ध्वज फहराया जाता है। इसलिए यह तिथि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट के सभी कार्यालयों और थानों पर पुलिस झंडा दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने इसकी महत्ता के संबंध में विस्तार से कर्मचारियों को जानकारी दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.