खुशखबरी : यमुना सिटी में अमेरिकी कंपनी ने निर्माण शुरू किया, छह माह में उत्पादन शुरू करेगी

खुशखबरी : यमुना सिटी में अमेरिकी कंपनी ने निर्माण शुरू किया, छह माह में उत्पादन शुरू करेगी

खुशखबरी : यमुना सिटी में अमेरिकी कंपनी ने निर्माण शुरू किया, छह माह में उत्पादन शुरू करेगी

Google Image | Yamuna Authority

-यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में कंपनियों को इकाई लगाने के लिए किया गया है जमीन आवंटनganga-अमेरकी कंपनी एवेरी डेंसन ने सेक्टर-32 में निर्माण शुरू किया, अब निर्माण में आएगी तेजी

यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) में जमीन आवंटन के बाद कंपनियों ने अपनी इकाई का निर्माण शुरू कर दिया है। अमेरिकी कंपनी एवेरी डेंसन (Avery Dennison) ने सेक्टर-32 में अपनी यूनिट का निर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी अगले छह महीने में यहां पर उत्पादन शुरू कर देगी। भारत में इसका कॉर्पोरेट ऑफिस गुरुग्राम में है।

यमुना सिटी में कंपनियों ने अपनी इकाई शुरू करने के लिए निर्माण शुरू कर दिया है। यमुना प्राधिकरण ने ऐवरी डेंसन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पिछले साल 5 सितंबर को 50 हजार वर्ग मीटर (12.5 एकड़) जमीन आवंटित की थी। कंपनी को इस भूखंड के लिए करीब 24 करोड़ रुपये देने हैं। कोविड महामारी के चलते निर्माण कार्य में देरी हुई। अब कंपनी ने यहां पर निर्माण शुरू कर दिया है। अमेरिका की इस कंपनी का मुख्यालय कैलीफोर्निया में है। यह कंपनी फार्च्यून 500 में शामिल है। यह कंपनी पेपर, पैकेजिंग और फिल्म आदि का निर्माण करती है। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि अगले छह महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

और इन कंपनियों का चल रहा निर्माण

यमुना सिटी में मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो, इनटॉम और शिहाई भी निर्माण कार्य कर रही है। इसके अलावा पतंजिल ने अपने भूखंड में चारदीवारी पूरी कर ली है। एक शेड भी बना लिया है। अभी उत्पादन नहीं शुरू किया है। वह यहां पर प्रोसेसिंग यूनिट लगाएगी। यमुना प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि अब धीरे-धीरे यहां पर निर्माण कार्य तेजी पकड़ेगा।

दो हजार इकाइयों के लिए जमीन आवंटन

यमुना प्राधिकरण में गठन से लेकर अब तक करीब 2000 इकाइयों के लिए जमीन आवंटन किया गया है। प्राधिकरण ने उद्योगों के कलस्टर बनाकर जमीन आवंटन किया है। इससे यहां पर निवेशकों का रुझान बढ़ रहा है। यमुना प्राधिकरण इसके लिए यहां पर सुविधाओं में भी इजाफा कर रहा है।

स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी और सुरक्षा

यमुना प्राधिकरण अपने शहर में स्कूल, बिजली, स्वास्थ्य आदि के लिए जमीन निशुल्क दे रहा है। प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि लोगों के आने से पहले ये सुविधाएं विकसित कर दी जाएंगी। यहां पर 400 केवी क्षमता का बिजलीघर बन रहा है। जबिक 200 केवी क्षमता के सब स्टेशन के लिए जमीन दे दी गई है। डिग्री कॉलेज, ट्रामा सेंटर और अस्पताल के लिए जमीन देने का फैसला हो चुका है। सभी को सुरक्षा मिले, इसके लिए छह थानों की जगह चिह्नित कर ली गई है। प्राधिकरण निशुल्क जमीन देगा और बिल्डिंग भी बनाकर देगा।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह का कहना है कि पिछले एक वर्ष के दौरान बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयों को जमीन का आवंटन किया है। मेक-इन-यूपी को प्रोत्साहित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे परिधान (अपैरल) पार्क, हस्तशिल्प पार्क, खिलौना पार्क और एमएसएमई पार्क जैसे अनेक औद्योगिक पार्कों के विकास की योजना है। कंपनियों ने यहां पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। सेक्टर-32 में एवेरी डेंसन कंपनी ने निर्माण शुरू कर दिया। इस इलाके में से मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.