BIG BREAKING: अमिताभ बच्चन को कोरोना का संक्रमण हुआ, अस्पताल में भर्ती किए

BIG BREAKING: अमिताभ बच्चन को कोरोना का संक्रमण हुआ, अस्पताल में भर्ती किए

BIG BREAKING: अमिताभ बच्चन को कोरोना का संक्रमण हुआ, अस्पताल में भर्ती किए

Google Image | अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। उन्हें पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। यह जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अब से थोड़ी देर पहले ट्वीट करके अपने चाहने वालों को दी है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया और लिखा, "कोविड-19 का पॉजिटिव का परीक्षण सकारात्मक आया है। अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल के अधिकारियों को सूचित किया गया है। परिवार और कर्मचारियों का परीक्षण हुआ है। परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है। पिछले 10 दिनों में मेरे साथ निकटता से जुड़े सभी लोगों से अनुरोध है कि कृपया खुद को जांच लें।"

अमिताभ बच्चन ने खुद के कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए पिछले 10 दिनों के दौरान संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वह भी अपना कोरोना वायरस टेस्ट करवा लें। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाले सभी कर्मचारी और परिवार के सदस्यों का टेस्ट करवाया गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सदस्य अगर पॉजिटिव पाए जाएंगे तो उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। अमिताभ बच्चन को अब से थोड़ी देर पहले ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

आपको बता दें कि अब से करीब आधे घंटे पहले जानकारी मिली थी कि अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जानकारी मिल रही थी कि उन्हें पेट में संक्रमण हुआ है। दो दिन से उनका घर पर ही इलाज किया जा रहा था। अब परेशानी ज्यादा बढ़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मसले पर अब खुद अमिताभ बच्चन ने पहल करते हुए जानकारी दी है और स्थिति साफ कर दी है कि उन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है। वह पेट या किसी अन्य तरह की बीमारी से ग्रसित नहीं हैं।

दरअसल, दो-तीन दिन पहले अमिताभ बच्चन में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बाद वह होम क्वॉरेंटाइन हो गए थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसके बारे में जानकारी दी थी। उनका नमूना लिया गया था और प्रयोगशाला जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। शनिवार की देर रात उनका सैंपल टेस्ट आ गया है। जिसमें उन्हें कॉनरैन से पॉजिटिव घोषित किया गया है। मुंबई के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है।

77 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के नानावती अस्पताल में ले जाया गया है। अनुभवी अभिनेता को हाल ही में कोरोनो वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चेहरे को ढंकने के महत्व पर जोर देते हुए देखा गया था। उन्होंने पीएसए (सार्वजनिक सेवा की घोषणा) को फेस मास्क का महत्व समझते हुए वीडियो साझा किया था।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक चित्रण वीडियो साझा किया था, जिसमें विभिन्न उम्र के पात्रों को फेस मास्क पहने दिखाया गया है। COVID-19 के प्रकोप के बाद से बिग बी सार्वजनिक हित में इस तरह के संदेश साझा कर रहे हैं। पिछले महीने अभिनेता ने COVID-19 के बीच एक मिसाल कायम की और अपने चेहरे को कवर करने वाली मशहूर हस्तियों के साथ एक कोलाज साझा किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.