Good News: दादरी की महिलाएं रोजाना दो हजार मास्क बनाकर फ्री बंटेगी, विधायक की पत्नी ने की शुरुआत की

Good News: दादरी की महिलाएं रोजाना दो हजार मास्क बनाकर फ्री बंटेगी, विधायक की पत्नी ने की शुरुआत की

Good News: दादरी की महिलाएं रोजाना दो हजार मास्क बनाकर फ्री बंटेगी, विधायक की पत्नी ने की शुरुआत की

Tricity Today | दादरी विधायक की पत्नी ने की शुरुआत की

महामारी के खिलाफ चल रही जंग में सहभागिता करने के लिए "जय हो" सामाजिक संस्था ने सोमवार को जलियांवाला बाग हत्याकांड के 99वें शहादत दिवस पर एक बड़ी मुहिम शुरू की है। संस्था ने शहीदों को नमन करते हुए गरीब और जरूरतमंदों के लिए हैंड मेड मॉस्क बनाने की शुरुआत दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमला नागर ने की।

उन्होंने संस्था की इस मुहीम से जुड़ते हुए अपने घर में रहकर हाथ से मॉस्क की सिलाई शुरू की है और अन्य महिलाओं से भी मुहीम में सहभागिता करने की अपील की है।

"जय हो" सामाजिक संस्था के राष्ट्रीय महासचिव परमानंद कौशिक ने बताया कि आज देश वैश्विक महामारी कोविड-19 से जंग लड़ रहा है। जिससे बचने के लिए हर खास और आम आदमी के पास मॉस्क होना चाहिए। वहीं, बाजार में आज मॉस्क की कमी चल रही है। इसके अलावा कुछ जरूरतमंद लोग ऐसे भी हैं कि जिनकी पहुंच से मॉस्क काफी दूर हैं। ऐसे में चाइना और अमेरिका के हालातों को ध्यान में रखते हुए संस्था ने सोमवार को बैसाखी और जलियांवाला हत्याकांड की 99वीं वर्षगांठ पर जनसहभागिता से मॉस्क बनाने की शुरूआत की है।

परमानन्द कौशिक ने कहा, जिसके लिए दादरी क्षेत्र में रहने वाली 25 महिलाएं अपने घरों में रहकर ये मॉस्क सील रही हैं। ये महिलाएं देश की सेवा में अपना योगदान दे रही हैं। जय हो की इस मुहीम से दादरी के बीजेपी विधायक तेजपाल सिंह नागर की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमला नागर जुड़ी हैं। वह अपने घर में प्रतिदिन 200 मॉस्क बना रहीं हैं।

अमला नागर ने कहा कि संस्था का लक्ष्य 2000 मॉस्क प्रतिदिन बनाना है। जिन्हें शहर से लेकर गांव तक हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वह संस्था द्वारा बनाए गए पहले 101 मॉस्क देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और 101 ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजेंगी। उसके बाद प्रतिदिन बनने वाले मॉस्क में 60 फीसदी को आमजनता में और 40 फीसदी मॉस्क जिला स्वास्थ्य विभाग व पुलिस को मुहैया कराएंगी। 

अमला नागर ने अन्य महिलाओं से अपील की है कि वो भी जय हो संस्था की इस मुहिम में शामिल होकर देश की सेवा में अपना योगदान दें। ताकि हमारे आसपास कोई भी व्यक्ति आने वाले दिनों में बगैर मॉस्क के ना रहे। देश में इस खतरनाक वायरस से चल रही इस जंग में महिला शक्ति को भी अपनी भूमिका निभानी होगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.