Greater Noida : बंदूक की नोक पर महिला से रेप की कोशिश

Greater Noida : बंदूक की नोक पर महिला से रेप की कोशिश

Greater Noida : बंदूक की नोक पर महिला से रेप की कोशिश

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नई बस्ती गांव में एक महिला से बंदूक बल पर रेप के प्रयास करने का मामला  प्रकाश में आया है आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवकों ने महिला से रेप करने की कोशिश की। महिला ने मामले की शिकायत एसडीएम दादरी से की है। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए है।

नई बस्ती की रहने वाली एक महिला ने एसडीएम दादरी को शिकायत की थी कि करीब एक माह पूर्व वह घर पर अकेली थी उसका पति डयूटी पर चला गया था इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दो युवक उसके घर आ गए। एक युवक के हाथ में बंदूक थी दोनों युवकों ने कपड़े फाड़कर रेप करने का प्रयास किया। वहीं गांव में चर्चा है कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था रेप का मामला दर्ज कराकर दबाव बनाया जा रहा है एसएचओ दादरी राजवीर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है शिकायत मिलने पर उचित कारवाई की जायेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.