BREAKING : ग्रेटर नोएडा जिला जेल के कैदी की मौत, लूट के आरोप में बंद था युवक, जांच का आदेश

BREAKING : ग्रेटर नोएडा जिला जेल के कैदी की मौत, लूट के आरोप में बंद था युवक, जांच का आदेश

BREAKING : ग्रेटर नोएडा जिला जेल के कैदी की मौत, लूट के आरोप में बंद था युवक, जांच का आदेश

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में स्थित गौतमबुद्ध नगर लुक्सर जिला जेल में बंद एक कैदी की सोमवार को नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर जेल प्रशासन ने जिलाधिकारी और जिला न्यायाधीश को जानकारी भेज दी है। जेल प्रशासन ने मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

लुक्सर में स्थित जिला कारागार के सुपरिटेंडेंट विपिन मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने वर्ष 2019 में सेक्टर-4 की जेजे कॉलोनी में रहने वाले राहुल को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था। राहुल लुक्सर जेल में विचाराधीन कैदी था। उन्होंने बताया कि राहुल के पेट में गंभीर बीमारी थी। उसे उपचार के लिए कुछ समय पूर्व दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि कल राहुल की तबीयत खराब हुई। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई है।
     
सुपरिटेंडेंट विपिन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। घटना की सूचना उचित माध्यम से मृतक के परिजनों को दे दी गई है। राहुल विचाराधीन बंदी था। इस कारण जिलाधिकारी और जिला न्यायाधीश को भी सूचना दी गई है। विधिक नियमों के तहत दोनों स्तर से इंक्वायरी करवाई जाएगी।

28 अक्टूबर को रेप के आरोपी की मौत हुई थी

इससे पहले ग्रेटर नोएडा की लुकसर जिला जेल में बंद एक रेप के आरोपी की 28 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बंदी के सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गौतमबुद्ध जिला कारागार के अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया था कि जून महीने में मेरठ का रहने वाला सरफराज रेप के मामले में जेल में आया था। उसे नोएडा की सेक्टर-24 थाना पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 28 अक्टूबर की सुबह सरफराज को अचानक सीने में दर्द हुआ। जिसके चलते उसे तुरंत जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उसे जेल के डॉक्टरों ने नोएडा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। नोएडा जिला अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। अब एक महीने में दूसरे बंदी की मौत हो गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.