ग्रेनो की एक संस्था गरीबों को बांट रही वेज बिरयानी और पुलाव

ग्रेनो की एक संस्था गरीबों को बांट रही वेज बिरयानी और पुलाव

ग्रेनो की एक संस्था गरीबों को बांट रही वेज बिरयानी और पुलाव

Tricity Today | organization distributing veg biryani and pulav

ग्रेटर नोएडा की एक एनजीओ ग़रीब लोगों को वेज बिरयानी और पुलाव बनाकर बाँट रही है। आहार संकल्प (भूख मुक्त भारत) संस्था के सदस्य कोरोना के इस संकट काल में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ मिलकर जरूरतमंदो तक खाना पहुँचा रहे है।

संस्था के अध्यक्ष सोमबीर शर्मा ने बताया कि वह खाने में वेज बिरयानी, दाल-चावल, छोले-चावल, बिरयानी पुलाव आदि स्वादिष्ट भोजन उच्च गुणवत्ता सामग्री के साथ बनातें है जैसा हम घर में इस्तेमाल करतें हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के साथ मिलकर भोजन का वितरण सिग्मा-4, सिग्मा-2, डेल्टा-1 और नवादा गांव में किया जा रहा है। हमारा ये प्रयास 03 मई लाकडाउन खुलने तक जारी रहेगा, इस कार्यक्रम में सोमबीर शर्मा एवं हरिओम शर्मा (मुख्य संस्थापक), चंचल सिंह (विशेष सहयोगी) एवं गौरव मिश्रा, नवल किशोर, रवि कुमार लगातार कार्यरत हैं। 

उन्होंने बताया, हम हर रोज सुबह 7 बजे से 11 बजे तक भोजन तैयार करते हैं, 11 से 12 तक पैंकिग और उसके बाद 1 बजे तक उसका वितरण करके घर लौटते है। सोमबीर शर्मा (सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स), हरिओम शर्मा (डोंगयांग), चंचल सिंह (सैलकाम) आदि सब लोग प्राइवेट कंपनियों में कार्यरत हैं और अपने नेक कमाई में से  समाज के लिए योगदान लगातार दे रहे हैं। संस्था के सदस्य कोरोना के बचाव लिए मास्क का इस्तेमाल करतें हैं और सामाजिक दूरी का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.