अनिल पंडित राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए

अनिल पंडित राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए

अनिल पंडित राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए

Tricity Today | अनिल पण्डित

राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासभा ने ग्रेटर नोएडा के निवासी और भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल पंडित को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आरडी शर्मा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। ब्राह्मण समाज के युवा और वरिष्ठ लोगों ने अनिल पंडित को इस नियुक्ति के लिए बधाई दी है।

इस नियुक्ति पर अनिल पंडित ने कहा, "मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा का अत्यंत आभारी हूं। उन्होंने मुझे सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए यह जिम्मेदारी दी है। इसका मैं अच्छी तरह निर्वाह करूंगा। संगठन के प्रसार और ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए संगठन की ओर से चलाई जा रहे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।"

पंडित अनिल शर्मा ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर गांव के निवासी हैं वह भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई में उपाध्यक्ष रह चुके हैं पिछले करीब 30 वर्षों से विश्व हिंदू परिषद और भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत हैं पूर्व में ब्राह्मण समाज से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रूप से भूमिका निभाते रहे हैं। अनिल पंडित को उनकी नियुक्ति पर पूर्व आईएएस सीके त्रिपाठी, रिटायर्ड ब्रिगेडियर आरके शर्मा, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अतुल शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र शर्मा और और ब्राह्मण समाज के तमाम लोगों ने बधाई दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.