अंजू पुंडीर और उनकी टीम ने अपना संकल्प पूरा किया, 66 दिनों तक बेसहारा लोगों को खाना खिलाया

अंजू पुंडीर और उनकी टीम ने अपना संकल्प पूरा किया, 66 दिनों तक बेसहारा लोगों को खाना खिलाया

अंजू पुंडीर और उनकी टीम ने अपना संकल्प पूरा किया, 66 दिनों तक बेसहारा लोगों को खाना खिलाया

Tricity Today | अंजू पुंडीर और उनकी टीम ने अपना संकल्प पूरा किया

ग्रेटर नोएडा में जब से लाॅकडाउन लागू हुआ है। तब से कुछ संस्थान लोगों की सेवाओं में लगे हुए है। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली अंजू पुंडीर और गीता पुंडीर ने लाॅकडाउन 1.0 में 27 मार्च एक मुहिम चलाई थी। जिसमें कोई भुखा ना रहे  संकल्प लिया गया था। 

इस मुहिम में अंजू पुंडीर और उनकी सहयोगी महिलाओं ने लगातार लाॅकडाउन की इस विपरित परिस्थियों में भुखें लोगों को खाना खिलाने का कार्य किया हैं। यह मुहिम 1 जून तक चली है। जिसमें रोजाना सैकड़ो लोगों को खाना खिलाया गया हैं।

अंजू पुंडीर कहती है कि लॉकडाउन की वजह से बेसहारा हुए भूखे लोगों की मदद की इच्छा से ये मुहिम उन्होंने और गीता पुंडीर ने शुरू की थी। चूंकि किसी एक समिति के माध्यम से इतने दिन ये मुहिम चलाना नामुमकिन सा था। इसलिए शहर की अन्य महिला समाजसेवियों को जोड़ कर एक महिला आपदा राहत दल का गठन किया गया। 

उन्होंने बताया कि लाॅकडाउन देश के गरीब लोगों और मजूदरों के लिए काफी विपरित समय है। हम सबको मिलकर देश को आगे बढाने का कार्य करना चाहिए। हमने लगातार 66 दिनों तक मजदूरों को खाना खिलाया है। जिसमें पुलिस, प्रशासन ने काफी सहयोग किया है। इस मुहिम के अंतिम दिन लोगों को राजमा चावल वितरित किया गया हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.