यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बनेगा एक और सुंदर प्रोजेक्ट, एजेंसी की तलाश शुरू

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बनेगा एक और सुंदर प्रोजेक्ट, एजेंसी की तलाश शुरू

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे बनेगा एक और सुंदर प्रोजेक्ट, एजेंसी की तलाश शुरू

Tricity Today | Dr Arunvir Singh IAS

यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे टप्पल बाजना में लॉजिस्टिक और वेयरहाउस हब की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने के लिए की विशेषज्ञ एजेंसी की तलाश शुरू हो गई है। यमुना प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन करने के लिए आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) निकाल दिया है। 15 दिनों तक एजेंसी अपना प्रस्ताव यमुना प्राधिकरण को दे सकती हैं। एजेंसी चयन से पहले प्री बिड कांफ्रेंस भी होगी।

यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र टप्पल बाजना में शहरी केंद्र प्रस्तावित है। इसका मास्टर प्लान प्रदेश सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। यमुना प्राधिकरण टप्पल शहरी केंद्र में लॉजिस्टिक एवं वेयरहाउस हब विकसित किया जाएगा। 11104 हेक्टेयर में विकसित होने वाले शहर में 1794 हेक्टेयर जमीन उद्योग के लिए आरक्षित होगी। 1608 हेक्टेयर जमीन मिश्रित भूपयोग के लिए होगी। यह शहर 35 सेक्टर में विकसित किया जाएगा। यहां उद्योग, संस्थागत, आवासीय, रिक्रिएशनल आदि श्रेणी भी होगी।

इस शहर की डीपीआर बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। एजेंसी चयन के लिए आरएफपी निकाल दिया है। इसमें इच्छुक कंपनियां 15 दिन के भीतर अपने प्रस्ताव दे सकती हैं। कंपनी चयन करने से पहले प्री बिड कांफ्रेंस भी होगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि टप्पल बाजना की डीपीआर बनवाने के लिए आरएफपी निकाला गया है। इसके जरिये कंपनी का चयन किया जाएगा। उम्मीद है कि अगले दो महीने में इस शहर की डीपीआर बन जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.