ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसायटी में कोरोना का एक और मरीज मिला, सेक्टर चाई-2 भी सील किया गया

ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसायटी में कोरोना का एक और मरीज मिला, सेक्टर चाई-2 भी सील किया गया

ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार सोसायटी में कोरोना का एक और मरीज मिला, सेक्टर चाई-2 भी सील किया गया

TriCity Today | Jalvayu Vihar Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-2 को सील कर दिया गया है। सेक्टर में शुक्रवार की सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज मिला है। gangaजलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में एक और संक्रमित मरीज पाया गया है। जिसके बाद इस सोसाइटी में संक्रमित लोगों की संख्या 2 हो गई है।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-2 को सील कर दिया गया है। सेक्टर में शुक्रवार की सुबह कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज मिला है। मरीज को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों और परिजनों को क्वॉरेंटाइन कर दिया है। दूसरी ओर शहर की जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में एक और संक्रमित मरीज पाया गया है। जिसके बाद इस सोसाइटी में संक्रमित लोगों की संख्या 2 हो गई है।

ग्रेटर नोएडा की जलवायु विहार हाउसिंग सोसायटी में 3 दिन पहले एक व्यक्ति को कोरोनावायरस से संक्रमित घोषित किया गया था। उसके परिवार के सदस्यों को क्वॉरेंटाइन करके कोरोना टेस्ट किया गया था। अब उनमें से एक 20 वर्षीय युवक का कोरोनावायरस टेस्ट पोजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जलवायु विहार हाउसिंग सोसाइटी में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 हो गई है। अभी यहां से क्वॉरेंटाइन किए गए कुछ और लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

दूसरी ओर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-2 में भी एक कोरोना संक्रमित मरीज शुक्रवार को मिला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सेक्टर में 42 वर्षीय व्यक्ति में कोरोनावायरस के लक्षण दिखने के बाद क्वॉरेंटाइन किया गया था। उसकी टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार को मिली है। जिसमें उन्हें पॉजिटिव घोषित किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद सेक्टर को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है।

अभी तक गौतम बुद्ध नगर में 214 लोगों को कोरोनावायरस संक्रमित घोषित किया जा चुका है। इनमें से नोएडा शहर में लोगों की संख्या करीब 90 है। ग्रेटर नोएडा में नोएडा के मुकाबले कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या काफी कम है। लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से लगातार ग्रेटर नोएडा में भी संक्रमित लोग बढ़ रहे हैं। जिससे ग्रेटर नोएडा शहर के निवासियों में भी चिंता घर करने लगी है। दूसरी ओर जिले में कोरोनावायरस का उपचार कर रहे अस्पतालों में से 2 ग्रेटर नोएडा में ही हैं। शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक कोरोना पेशेंट की मौत हुई है। हालांकि, वह व्यक्ति नोएडा के सेक्टर 22 का निवासी था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.