BIG NEWS : यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 11 हजार हेक्टेयर में एक और औद्योगिक शहर बसेगा

BIG NEWS : यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 11 हजार हेक्टेयर में एक और औद्योगिक शहर बसेगा

BIG NEWS : यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 11 हजार हेक्टेयर में एक और औद्योगिक शहर बसेगा

Google Image | Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे टप्पल-बाजना में एक और औद्योगिक शहर बसाएगा। यमुना प्राधिकरण के इस नये शहर के मास्टर प्लान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मुहर लगा दी है। यह शहर 11104 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के नाम से बसने वाले इस शहर में लॉजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग कलस्टर बनाया जाएगा। यमुना प्राधिकरण अब इस शहर की डीपीआर बनवाएगा।

यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत छह जिले आते हैं। प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र यमुना एक्सप्रेस वे के किनारे है। जेवर में एयरपोर्ट पर मुहर लगने के बाद अब यहां नये शहर बसाने की जरूरत हो रही है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने अपनी योजना को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया है। यमुना प्राधिकरण अब टप्पल बाजना में नया औद्योगिक शहर बसाएगा। यह इलाका भी जेवर एयरपोर्ट के पास है। प्राधिकरण ने इस शहर को 11104 हेक्टेयर में बसाने की तैयारी है। इसमें आवासीय, औद्योगिक, मिश्रित भू उपयोग समेत तमाम तरह की श्रेणी रखी जाएंगी ताकि हर सुविधा मौजूद रहे। टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के मास्टर प्लान को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।

35 सेक्टर में बसेगा शहर
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर को 11104 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इसमें 1794.4 हेक्टेयर उद्योगों और 1608.3 हेक्टेयर मिश्रिम भू उपयोग के लिए आरक्षित रहेगा। इसके साथ ही शहर की अन्य सुविधाओं के लिए भी जमीन का प्रावधान किया जाएगा। इस शहर को 35 सेक्टर बसाया जाएगा।

लॉजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग पर रहेगा जोर
टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर में मुख्य गतिविधि लॉजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग कलस्टर की रहेगी। यह क्षेत्र जेवर एयरपोर्ट के नजदीक है। इसके चलते लॉजिस्टिक एवं वेयर हाउसिंग के लिए यह इलाका मुफीद रहेगा। इस शहर की डीपीआर बनाने के लिए यमुना प्राधिकरण ने एजेंसी का चयन कर लिया है।  

पहला शहर
यमुना प्राधिकरण का पहला औद्योगिक शहर गौतम बुद्ध नगर जिले में है। यह शहर 24739 हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। इसमें से 1400 हेक्टेयर जमीन इलेक्ट्रानिक सिटी, लॉजिस्टिक हब और एविएशन से जुड़े उद्योगों के लिए है। यहां पर उद्योगों को जमीन दे दी गई है। फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क भी इस इलाके में बसाया जाएगा। आवासीय सेक्टरों में आवंटन किया जा चुका है। आवंटियों को भूखंड पर कब्जा देने का काम भी चल रहा है।

दूसरा शहर
यमुना प्राधिकरण मथुरा जिले के राया में नया वृंदावन बसाएग। यह एक तरह से हेरिटेज सिटी रहेगी। यह शहर 9350 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। इसमें 731 हेक्टेयर में पर्यटन जोन बनेगा। 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इस शहर में 20.1 प्रतिशत औद्योगिक, 16.9 प्रतिशत आवासीय, 16 प्रतिशत रीक्रिएशनल ग्रीन, 14.9 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट व  7.8 प्रतिशत में पर्यटन जोन विकसित किया जाएगा। यहां 2031 तक 10 लाख की आबादी होने की उम्मीद है। इस शहर में 36 सेक्टर होंगे। प्रदेश सरकार ने इस शहर के मास्टर प्लान पर मुहर लगा दी है।
 

यमुना प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र
जनपद                                      गांव                 अधिसूचित क्षेत्र (हेक्टेयर में)
गौतम बुद्ध नगर/बुलंदशहर         171                      58397
अलीगढ़                                     105                      34291
हाथरस                                      421                      94599
मथुरा                                         431                      75751
आगरा                                        60                        11455

प्रदेश सरकार ने टप्पल-बाजना अर्बन सेंटर के मास्टर प्लान को मंजूरी दे दी है। इसमें लॉजिस्टिक और वेयर हाउसिंग कलस्टर विकसित किया जाएगा। इसकी डीपीआर बनवाने के लिए एजेंसी का चयन हो गया है।
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.