BREAKING: अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, बुखार हुआ, कोरोना टेस्ट होगा

BREAKING: अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, बुखार हुआ, कोरोना टेस्ट होगा

BREAKING: अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब, बुखार हुआ, कोरोना टेस्ट होगा

Tricity Today | अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कल से तबियत ख़राब है। उन्हें बुख़ार भी है। कल उनका कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री को हल्का बुखार है। उनके गले में खराश है और खांसी भी हो रही है। सोमवार की सुबह यह शिकायत बढ़ने के बाद उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है। जानकारी मिली है कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट करवाया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.