टैक्स जमा ना करने पर गाजियाबाद की इस बड़ी कंपनी की कुर्की

टैक्स जमा ना करने पर गाजियाबाद की इस बड़ी कंपनी की कुर्की

टैक्स जमा ना करने पर गाजियाबाद की इस बड़ी कंपनी की कुर्की

Tricity Today | Ghaziabad Municipal Corporation

गाजियाबाद नगर निगम ने हाउस टैक्स के बड़े 100 बकाएदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र के आदेश पर नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा, सिटी जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा, टैक्स अधीक्षक गजेंद्र कुमार आदि की मौजूदगी में बड़ी कार्रवाई की गई। 

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ.संजीव सिन्हा ने बताया कि जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा की मौजूदगी में सिटी जोन अंतर्गत मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित भूखंड संख्या-सी,1,2,3 सेक्टर-22 में मैसर्स समतल इलेक्ट्रोनिक्स डिवाईसिस कंपनी पर हाउस टैक्स का बकाया 76.83 लाख 19 रुपए होने के चलते कंपनी की चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। 

नगर निगम अधिनियम-1959 के प्रावधानों के तहत संपत्ति कुर्क की गई। शहर में 100 बड़े बकाएदारों से हाउस टैक्स का बकाया वसूलने के लिए कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए हैं। सिटी जोन अंतर्गत 10 बड़े बकाएदारों की संपत्ति की कुर्की करने के लिए नोटिस चस्पा किए गए। यह अभियान अब जार रहेगा। 

बता दें कि नगर निगम का इस बार हाउस टैक्स वसूली के लिए 188 करोड़ रुपए का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष 110 करोड़ रुपए की वसूली की जा चुकी हैं। मार्च तक 78 करोड़ रुपए वसूली की जानी हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.