नोएडा : 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा : 10 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Noida News : नोएडा सेक्टर-20 थानाक्षेत्र के निठारी गांव में 10 साल की बच्ची के साथ बीती रात एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि निठारी गांव में 10 साल की बच्ची के साथ रविवार की देर रात इब्राहिम नामक युवक ने बलात्कार का कथित प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलोग्राम गांजा बरामद

नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने सोमवार को एक सूचना के आधार पर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके पास से करीब ढाई किलोग्राम गांजा बरामद किया है।   

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि वे काफी दिनों से गाजा बेचने के धंधे में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बोटैनिकल गार्डन के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गांजा बेचने के मामले में पुलिस ने नवंबर माह में पकड़ा था और जमानत पर छूटने के बाद वह दोबारा गांजा बेच रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.