ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले होटल के कर्मचारी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय विशाल पांडे ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के तुगलपुर गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले साद ने 2 दिन पूर्व दुष्कर्म का प्रयास किया था। 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक नामी होटल में काम करता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.