आजाद समाज पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी घोषित की, 21 लोगों को मिली जिम्मेदारी

आजाद समाज पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी घोषित की, 21 लोगों को मिली जिम्मेदारी

आजाद समाज पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी घोषित की, 21 लोगों को मिली जिम्मेदारी

Google Image | आजाद समाज पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर जिला कमेटी घोषित की

आजाद समाज पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर में अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की ओर से यह जानकारी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर जिला इकाई में 21 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष के अलावा दो जिला प्रभारी, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, चार जिला संगठन मंत्री, तीन जिला सचिव, एक प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव और तीन कार्यकारिणी सदस्य घोषित किए गए हैं।

आजाद समाज पार्टी के नेता रविंद्र भाटी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष योगेन्द्र भाटी को नियुक्त किया गया है। योगेंद्र भाटी ग्राम राजपुर के निवासी हैं। रविंद्र भाटी ने कहा कि पार्टी को जिले में मजबूत करने के लिए यह पदाधिकारी काम करेंगे। जल्दी ही पार्टी गौतम बुध नगर जिले में अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी।

गौतम बुद्ध नगर जिला कार्यकारणी 

  1. श्री योगेन्द्र भाटी जी      जिला अध्यक्ष      गौतम बुद्ध नगर 
  2. श्री नरेंद्र नरपत         जिला प्रभारी      गौतम बुद्ध नगर
  3. श्री  हसन अली         जिला प्रभारी      गौतम बुद्ध नगर
  4. श्री दिनेश              उपाध्यक्ष        गौतम बुद्ध नगर
  5. श्री सेवाराम नागर        उपाध्यक्ष        गौतम बुद्ध नगर
  6. श्री सलमू सैफी          उपाध्यक्ष        गौतम बुद्ध नगर
  7. श्री अफरोज खान         उपाध्यक्ष        गौतम बुद्ध नगर
  8. श्री  सुभाष कसाना       महासचिव       गौतम बुद्ध नगर
  9. श्री संतोष जाटव        जिला संधटन मंत्री     गौतम बुद्ध नगर
  10. श्री देविन्द्र मुखिया  जिला संधटन मंत्री     गौतम बुद्ध नगर
  11. श्री एहसान प्रधान   जिला संधटन मंत्री     गौतम बुद्ध नगर
  12. श्री उदय कल्सान   जिला संधटन मंत्री     गौतम बुद्ध नगर
  13. श्री अंकित बाल्मिकी  जिला सचिव       गौतम बुद्ध नगर
  14. श्री  ओमबीर नागर  जिला सचिव      गौतम बुद्ध नगर
  15. श्री  अनिश खान    जिला सचिव       गौतम बुद्ध नगर
  16. श्री इमरान       मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता  गौतम बुद्ध नगर
  17. श्री विनीत कुमार   कोषाध्यक्ष              गौतम बुद्ध नगर
  18. श्री जितेन्द्र कुमार   जिला कार्यालय सचिव   गौतम बुद्ध नगर
  19. श्री रिंकू गौतम      कार्यकारणी सदस्य      गौतम बुद्ध नगर
  20. अब्दुल अहमद       कार्यकारणी सदस्य      गौतम बुद्ध नगर
  21. श्री विपिन नागर    कार्यकारणी सदस्य      गौतम बुद्ध नगर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.