मुसलमानों के नाम पर देश को बदनाम करने की कोशिश : बाबा रामदेव

मुसलमानों के नाम पर देश को बदनाम करने की कोशिश : बाबा रामदेव

मुसलमानों के नाम पर देश को बदनाम करने की कोशिश : बाबा रामदेव

Tricity Today | Baba Ramdev

देश के कई हिस्सों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर बाबा रामदेव ने बयान दिया है। रामदेव ने देवरिया में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के नाम पर कुछ लोग हिंसा फैला रहे हैं और समाज में नकारात्मकता पैदा कर रहे हैं। इससे दुनिया में भारत की बदनामी हो रही है।

बाबा रामदेव ने कुछ राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ कुछ पार्टियां भ्रम फैला रहे हैं। सीएए के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन और हिंसो को लेकर उन्होंने देवरिया में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'सीएए और एनआरसी जैसे मुद्दों पर देश में कुछ राजनीतिक पार्टियां भ्रम पैदा कर रही हैं। इससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो रहा है। ये कुछ राजनीतिक दलों का गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई है।


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नागरिकता कानून पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'यह देश किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं है और ना ही मोदी, योगी और अमित शाह का है। यह देश हम सभी का है।' उन्होंने इन राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हमारे देश के हिन्दु-मुस्लिम भाइचारे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, हिंसा फैला रहे हैं। यह देश हित में नहीं है। ऐसी पार्टियां और लोग एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका नहीं अदा कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.