बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां असुरक्षित, भाजपा जिम्मेदार: वीर सिंह यादव

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां असुरक्षित, भाजपा जिम्मेदार: वीर सिंह यादव

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां असुरक्षित, भाजपा जिम्मेदार: वीर सिंह यादव

Tricity Today |

शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के गांव जलालपुर और मिल्क लच्छी में समाजवादी पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वीर सिंह यादव को एकबार फिर से समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जगबीर नंबरदार और श्याम सिंह भाटी ने वीर सिंह यादव का पुन: जिलाध्यक्ष नियुक्त होने शुबकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि दैनिक वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है,  जिससे महंगाई बेकाबू हो गई है, जिससे आम आदमी बेदम हो गया है। सरकार की  नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी विस्फोट हो गया है। शिक्षित नौजवान दर-दर की ठोकर खा रहे है।  

उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के शासन काल में आज पूरे देश में बालिकाओं और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे और सरकार आंख मूंदकर बैठी है। भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षित बताती है और भाजपा सरकार में महिला ही सबसे ज्यादा असुरक्षित है। दिनों कुछ दिनों में गौतम बुद्ध नगर में छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे है। प्रदेश की पुलिस माफियाओं की तरह काम कर आम आदमी को गोली का शिकार बना रही और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जिस तरह से वर्तमान सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, बेहद चिंतनीय है। 

इस मौके पर मुख्य रूप से कृशान्त भाटी, श्याम सिंह भाटी, उपदेश नागर, जगबीर नंबरदार, जय यादव, विकास भनौता, हैप्पी पंडित, संजीव नागर ,महकार सिंह, सोनू चौधरी, कर्मवीर सिंह ,कृष्ण प्रधान, सतीश यादव, अनूप तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.