नोएडा: भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी चुनाव में झोंकी पूरी ताकत

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी चुनाव में झोंकी पूरी ताकत

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी ने एमएलसी चुनाव में झोंकी पूरी ताकत

Tricity Today |

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर गौतमबुद्ध नगर के शीर्ष नेतृत्व ने मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया। शनिवार को बिसरख मंडल में जीएस रूप फार्म हाउस पर आयोजित सम्मेलन में सांसद महेश शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, गौतमबुद्ध नगर भाजपा के अध्यक्ष विजय भाटी और मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने मुख्य रूप से भाग लिया।

बिसरख मंडल के मीडिया प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि सांसद डॉ.महेश शर्मा ने जिलेभर के मंडलों से आए सभी मतदाताओं को एमएलसी चुनाव के महत्व और जरूरत के बारे में जानकारी दी। सभी को एक दिसंबर को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की है। जिला अध्यक्ष विजय भाटी और विधायक तेजपाल नागर ने सभी चुनाव प्रभारी, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से चुनाव में जुटने की अपील की है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, बिसरख मंडल प्रभारी डॉ.अशोक नगर, महामंत्री जितेंद्र सेन, आदित्य भटनागर, मंत्री अश्विनी पटेल, मिथिलेश पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत शुक्ला, एकराम तोमर, जिला प्रतिनिधि लोकेश त्यागी, संदीप गोयल, सचिन शर्मा, राजीव शर्मा, धीरज राय सहित आसपास के क्षेत्र से मतदाताओं ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.