भारतीय किसान यूनियन ने भाजपा सरकार के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन ने भाजपा सरकार के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन ने भाजपा सरकार के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

Tricity Today | राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के हक के लिए सरकार के खिलाफ अंदोलन की शुरूआत कर रही हैं। किसानों ने कुंभ में उत्तर भारत के राज्यों के किसान प्रतिनिधि हिस्सा लिया हैं। भारतीय किसान यूनियन की रणनीति के मुताबिक किसान कुंभ के तीसरे दिन केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ चंरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर आंदोलन की घोषणा की।

किसान यूनियन का दावा है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब के अलावा भी कई दूसरे प्रदेशों के किसान शिरकत करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेत टिकैत के मुतबिक किसान कुंभ में भाकियू की गतिविधियों पर भी मंथन होगा। मसलन भारतीय किसान यूनियन ने 2018 में किसानों के हक में जो आंदोलन किए, लड़ाई लड़ी, आवाज उटाई उसकी समीक्षा की जाएगी कि वह प्रभावी रहे या नहीं।

किसान कुंभ में किसानों के सामने चुनौती और संगठनात्मक विस्तार पर भी मंथन होगा। संगठनात्मक मजबूती को रणनीति बनेगी। राकेश टिकैत के मुताबिक किसान कुंभ में फसलों के वाजिद दाम देने के लिए उसकी लागत में 50 फीसदी जोड़कर लाभकारी मूल्य देने, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने, बकाया गन्ना मूल्य और ब्याज दिलाने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस करने, पुराने वाहनों के नाम पर ट्रैक्टरों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई को रोकने आदि मांग भी उठेगी।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.