DADRI: बुलेट बाइक से शहर में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

DADRI: बुलेट बाइक से शहर में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

DADRI: बुलेट बाइक से शहर में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दादरी सिटी में शनिवार रात चैकिंग के दौरान पुलिस ने पटाखे की आवाज निकालने वाली बाइक को सीज करने के साथ चालक समेत दो अरेस्ट कर लिया। पटाखे की आवाज से एक महिला घबरा कर जमीन पर गिर गयी। बाइक से पटाखे की आवाज निकलने से लोगो को काफी दिक्कत होती है। बच्चे महिला और बुजूर्ग तो पटाखे की आवाज से घबरा जाते है। इस प्रकार घबराने से हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। 

पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात एक बुलेट बाइक पर दो सवार होकर आये और जीटी रोड तिरोह पर भीड भाड वाली जगह रोक कर उससे पटाखे की आवाज निकालने लगे। वहा पर खडे लोगो में एक ने इस की सूचना चैकिंग कर रही पुलिस को कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर बाइक सवार हरियाणा पानीपत निवासी नवीन व जारचा के सुलतानपुरा गांव के हितेश जो ग्रेटर नोएडा निजी कंपनी में नौकरी करता है को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से बरामद बुलेट बाइक को सीज कर दिया गया। पटाखे के आवाज से तिराहे पर बस के इंतजार में खडी एक महिला संतोष देवी की हालात खराब हो गयी। उसे नदीक के डॉक्टर से दवाई दिलाई तब ठीक होने के बाद बस से गयी थी। 

दादरी कोतवाली के एसएचओ दिनेश सिंह ने बताया कि सिनियर अधिकारियो से निर्देशन में चैकिंग अभियान चलाकर बाइक से पटाखे की आवाज निकालने व शांति भंग करने के आरोप में दोनो को गिरफ्तार करके स्पेशल पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जायेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.