BIG BREAKING: नोएडा में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ पकड़कर फांसी पर झूले, शेयर मार्केट में करते थे काम

BIG BREAKING: नोएडा में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ पकड़कर फांसी पर झूले, शेयर मार्केट में करते थे काम

BIG BREAKING: नोएडा में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, हाथ पकड़कर फांसी पर झूले, शेयर मार्केट में करते थे काम

Tricity Today | Husband & wife committed suicide in Noida

BIG BREAKING: नोएडा में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर की एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर में दाखिल होकर हालात का जायजा लिया। दोनों हाथ पकड़ कर फांसी पर लटके हुए मिले हैं। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों शेयर ब्रोकिंग मार्केट में काम करते थे। शुरुआती जांच-पड़ताल में अंदाजा लगाया जा रहा है कि कारोबार में भारी नुकसान के चलते दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया है।

नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-120 पर्थला के पास आम्रपाली जोडीएक हाउसिंग सोसायटी में रहने वाले विनीत सिंह पुत्र अखिलेश सिन्हा और श्वेता सिंह पत्नी विनीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ये दोनों शेयर मार्केट का कार्य करते थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पड़ोसियों ने सूचना दी। बताया कि विनीत और श्वेता घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा खोला गया। अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। दोनों पति-पत्नी बेडरूम में फांसी के फंदे पर झूले हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे के हाथ पकड़े थे। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारा है पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस ने बताया कि हादसे की जानकारी कानपुर दी गई है। विनीत और श्वेता मूल रूप से कानपुर में किदवई नगर के रहने वाले थे। यहां नोएडा में रहकर शेयर मार्केट से जुड़े हुए थे। घटना की जानकारी पूरी हाउसिंग सोसाइटी में फैल गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में निवासी एकत्र हुए। इस घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में दुख व्याप्त है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.