योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, एडीजी राजीव कृष्ण को अलीगढ़ रेंज और डीआईजी शलभ माथुर को हाथरस भेजा

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, एडीजी राजीव कृष्ण को अलीगढ़ रेंज और डीआईजी शलभ माथुर को हाथरस भेजा

योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, एडीजी राजीव कृष्ण को अलीगढ़ रेंज और डीआईजी शलभ माथुर को हाथरस भेजा

Tricity Today | एडीजी राजीव कृष्ण को अलीगढ़ रेंज और डीआईजी शलभ माथुर को हाथरस भेजा

हाथरस और अलीगढ़ में गैंगरेप व हत्या जैसे जघन्य अपराधों के बाद कानून-व्यवस्था को चुनौती बन गई है। हालात संभालने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी राजीव कृष्ण को अलीगढ़ भेज दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर को हाथरस भेजा गया है। दोनों अधिकारी अगले 7 दिनों तक अलीगढ़ और हाथरस में कैंप करेंगे। इस दौरान कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

शासन से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 7 दिनों तक दोनों अधिकारी विशेष अफसरों के तौर पर कामकाज देखेंगे। एडीजी राजीव कृष्ण अलीगढ़ में रहकर अलीगढ़ रेंज के सभी जिलों में कानून व्यवस्था को बनाए रखेंगे। अलीगढ़ रेंज के जिलों का राजीव कृष्ण भ्रमण करके सभी जिलों के कप्तान को निर्देश देंगे। राजीव कृष्ण 7 दिनों तक बतौर अलीगढ़ रेंज का चार्ज देखेंगे। अलीगढ़ में कानून व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग पर राजीव कृष्ण की नजर रहेगी। 

हाथरस के लिए डीआईजी शलभ माथुर हाथरस में कैंप करेंगे। चंदपा थाना क्षेत्र में हो रही गतिविधियों पर शलभ माथुर नजर रखेंगे। अगले 7 दिनों तक शलभ माथुर हाथरस की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। दोनों अधिकारी सीधे उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को रिपोर्ट करेंगे। गृह विभाग ने अलीगढ़ रेंज और हाथरस के लिए विशेष पुलिस अधिकारी तैनात किए हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने गुरुवार को यह व्यवस्था की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.