नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर

नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर

नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर

Tricity Today | Noida Gate

अगर आज और कल यानि शुक्रवार व शनिवार को दिल्ली जा रहे हैं तो सतर्क रहिए। शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसकेलिए शुक्रवार रात से लेकर शनिवार को मतदान पूरा होने तक नोएडा- दिल्ली बॉर्डर सील होगा। हर शख्स की सघन चेकिंग की जाएगी। इसके लिए नोएडा व दिल्ली पुलिस के अधिकारी आपस में समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। 

नोएडा पुलिस की भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आठ फरवरी यानि शनिवार के दिन दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान है। दिल्ली व नोएडा के बीच आठ से अधिक बॉर्डर एरिया हैं। जो दिल्ली के दक्षिण पूर्व और पूर्वी जिले से लगती है। इनमें ओखला, डीएनडी, चिल्ला, अशोकनगर, वसुंधरा, वीडियोकॉन, हरिदर्शन बॉर्डर प्रमुख है। इसकेअलावा भी कई ऐसे रास्ते हैं जहां से लोग दिल्ली-नोएडा आते जाते हैं। ये छोटे रास्ते कोतवाली सेक्टर-20 व 24 के अंतर्गत आते हैं। 

नोएडा  व दिल्ली पुलिस के अधिकारी एक दूसरेके साथ सूचनाएं साझा कर बॉर्डर इलाके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया। डीसीपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को दिल्ली में मतदान है और इसकेलिए नोएडा- दिल्ली बॉर्डर सील होगा। बृहस्पतिवार देर रात से बॉर्डर एरिया पर चेकिंग शुरू हो जाएगी। इस दौरान आने जाने वाले लोगों की चेकिंग होगी और संदिग्ध व्यक्तियोंं पर नजर रखी जाएगी। यहां बैरिकेड भी लगाए जाएंगे। बॉर्डर एरिया वाले सभी थानाध्यक्ष व एसीपी दिल्ली के अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.