गौतमबुद्ध नगर के युवाओं के लिए बड़ी खबर, यमुना प्राधिकरण ने 513 उद्योगों को जमीन दी, 30,790 को रोजगार मिलेगा

गौतमबुद्ध नगर के युवाओं के लिए बड़ी खबर, यमुना प्राधिकरण ने 513 उद्योगों को जमीन दी, 30,790 को रोजगार मिलेगा

गौतमबुद्ध नगर के युवाओं के लिए बड़ी खबर, यमुना प्राधिकरण ने 513 उद्योगों को जमीन दी, 30,790 को रोजगार मिलेगा

Tricity Today Team | प्रतीकात्मक फोटो

प्राधिकरण ने दावा किया कि यमुना सिटी में ये सारे उद्योग 2,729 करोड़ रुपये का निवेश करेंगेgangaयमुना सिटी के सारे औद्योगिक सेक्टरों को सीधे यमुना एक्सप्रेस वे से जोड़ा रहा है विकास प्राधिकरण

जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने अप्रैल 2019 से लेकर 14 फरवरी तक 513 उद्यमियों को इंडस्ट्री लगाने के लिए भूखंड आवंटित किए हैं। इन प्लॉट पर लगने वाली इंडस्ट्री में 30,790 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा और 2,729 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट के नजदीक यमुना सिटी में अथॉरिटी ने इंडस्ट्री के लिए सेक्टर 29, 32 और 33 में अप्रैल 2019 से लेकर इस साल 14 फरवरी तक यमुना प्राधिकरण ने 513 औद्योगिक इकाई लगाने के लिए भूखंड आवंटित किए हैं। इन यूनिटों में 30,790 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा और 2,729 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इन सेक्टर में 100 मीटर चौड़ी रोड बनाई जा रही हैं। ये 100 मीटर चौडी सड़कें सेक्टरों को सीधे यमुना एक्सप्रेस वे से कनेक्ट कर रही हैं। तीनों सेक्टर में उद्यमियों को सभी जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

सीईओ ने बताया कि बिजली, पानी का कनेक्शन लेने के लिए सेक्टर में ही काउंटर खोले जाएंगे। जेवर एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी आते ही देश और दुनिया के उद्यमी यमुना सिटी में इंडस्ट्री लगाने आ रहा है। अप्रैल 2019 से लेकर 14 फरवरी 2020 तक 513 इंडस्ट्री के भूखंडों का आवंटन किया है। इनमें 450 से लेकर 4000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले 480 भूखंड हैं। 4,000 हजार वर्ग मीटर और इससे ज्यादा क्षेत्रफल के 31 प्लॉट हैं। दो प्लॉट मिक्स लैंडयूज स्कीम के तहत अलॉट किए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.