पढ़िए भाजपा नेता शिव कुमार यादव हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर

पढ़िए भाजपा नेता शिव कुमार यादव हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर

पढ़िए भाजपा नेता शिव कुमार यादव हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर

Tricity Today | भाजपा नेता शिव कुमार यादव - File Photo

जिला न्यायालय में बीते सप्ताह शस्त्र लेकर घुसने का प्रयास करने वाले चारों आरोपियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। पुलिस ने संबंधित जिलाधिकारियों को लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन रायफल बरामद की थी। 

आरोपी एटा, कासगंज व आगरा के रहने वाले हैं। ज्ञात हो कि ज्ञात हो कि नोएडा के बहलोलपुर गांव के रहने वाले भाजपा नेता शिव कुमार यादव उनके चालक रईस पाल व निजी सुरक्षाकर्मी बलीनाथ की हत्या का आरोपी अरुण यादव बीते बुधवार को सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेशी पर आया था।। 

अरुण यादव के साथ चार गाडिय़ों में आए उसके निजी सुरक्षाकर्मियों व गुगरे हथियार लेकर न्यायालय के गेट नंबर-चार से जबरन घुसने का प्रयास किया था। पुलिस ने चार आरोपियों राजेश व योगेश निवासी एटा, राजा बाबू निवासी कासगंज व ज्ञानेंद्र निवासी आगरा को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से तीन स्कॉर्पियो, एक फॉर्च्यूनर व तीन रायफ ल बरामद की गई थी। 

डीसीपी नोएडा सेंट्रल हरीश चंदर ने बताया कि आरोपियों के पास से जो हथियार बरामद किए गए थे वो लाइसेंसी हैं। न्यायालय परिसर में हथियार लेकर जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। आरोपियों के लाइसेंस निरस्त कराने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों के पास रिपोर्ट भेज दी गई है। जिलाधिकारी से अनुमति मिलने के बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.