BREAKING: सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा के सुसाइड केस की जांच भी करेगी बिहार पुलिस

BREAKING: सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा के सुसाइड केस की जांच भी करेगी बिहार पुलिस

BREAKING: सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा के सुसाइड केस की जांच भी करेगी बिहार पुलिस

Google Image | सुशांत राजपूत और मैनेजर दिशा

मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम अब सुशांत राजपूत के साथ-साथ उसकी मैनेजर दिशा सलियान के सुसाइड केस की जांच भी करेगी। रविवार को बिहार पुलिस ने यह जानकारी दी है। बिहार पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सलियान के आत्महत्या मामलों का आपस में कोई न कोई कनेक्शन हो सकता है। लिहाजा, सुशांत सिंह राजपूत के मामले की सही ढंग से जांच करने के लिए यह जरूरी है कि दिशा सलियान के सुसाइड केस की जांच भी की जाए।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। इससे ठीक 7 दिन पहले यानी 7 जून 2020 को उनकी मैनेजर रही दिशा सालियन ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बारे में मुंबई पुलिस की ओर से जानकारी दी गई थी कि दिशा ने अपने फ्लैट की छत से कूदकर आत्महत्या की है। दिशा के मामले में मुंबई पुलिस ने कोई ज्यादा जांच पड़ताल नहीं की और उसे सीधे-सीधे आत्महत्या का केस मानकर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दिशा सालियान की मौत पर भी सवाल खड़े हो गए थे। अब इस मामले में रविवार को नया मोड़ आया है। रविवार की सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने मांग की कि दिशा सालियन के आत्महत्या केस की भी जांच दोबारा की जानी चाहिए। सिमी ग्रेवाल ने आशंका जाहिर की है कि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन की मौत के मामले आपस में कहीं ना कहीं जुड़े हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में बिहार पुलिस ने जांच शुरू की तो दिशा की मां ने भी 2 दिन पहले अपनी बेटी की मौत के मामले की जांच सही ढंग से न होने की बात कही है।

अब रविवार की दोपहर बाद बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच सही ढंग से करने के लिए दिशा सलियान सुसाइड केस की जांच भी होना जरूरी है। लिहाजा, मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम दिशा के आत्महत्या केस की जांच भी करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह की ओर से पटना में दर्ज करवाई गई एफआईआर के आधार पर बिहार पुलिस मुंबई में जांच-पड़ताल कर रही है। केके सिंह ने अपनी एफआईआर में सीधे तौर पर सुशांत राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को आरोपी बनाया है। दूसरी ओर जब से बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है रिया चक्रवर्ती अपने घर से गायब हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.