Noida: बाइक सवार हमलावरों ने परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की

Noida: बाइक सवार हमलावरों ने परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की

Noida: बाइक सवार हमलावरों ने परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

अज्ञात लोगों ने की मकान पर फ़ायरिंग, पूरा परिवार दहशत में है

बाइक सवार दो लोगों ने नोएडा के सर्फाबाद गांव में एक मकान पर देर रात फायरिंग कर दी। गोलीबारी की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मकान मालिक ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-49 पुलिस से की है।

सर्फबाद गांव के निवासी नवीन यादव ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार की रात परिवार के सभी लोग घर पर मौजूद थे। रात को लगभग 11:30 बजे उनके घर पर किसी व्यक्ति ने फायरिंग की है। जिससे उनके मकान का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है। फ़ायरिंग के बाद परिवार के लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो वहां कोई नहीं दिखाई दिया। 

उसके बाद सीसीटीवी कैमरे में चेक करने पर एक बाइक सवार दो अज्ञात युवक हेलमेट लगाए हुए दिखाई दिए। जोकि उनके मकान पर फ़ायरिंग कर रहे थे। इस तरह अचानक हुई फ़ायरिंग के बाद से परिवार दहशत में हैं। 

एसीपी विमल कुमार सिह का कहना है कि इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्दी आरोपियों को तलाश कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.